Rashifal in Hindi Horoscope 17th May 2024 Bhavishyfal, 17 मई राशिफल : जानियें आज का आपका Horoscope, Daily Horoscope Astrology in hindi
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ (Aries):
आज मनोरंजन में समय निकल सकता है। आपका आकर्षण भी ज्यादा रहेगा। कुछ बहुत जरूरी काम भी पूरे हो सकते हैं। लोगों से बातचीत में आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। आज ध्यान से वाहन चलाएँ, ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर।
वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Taurus):
शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार आ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी।
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (Gemini):
किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप के स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा।
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Cancer):
आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाय समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Leo):
आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें, ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है।
कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):
संयम को आज के दिन का मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं। सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें।
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):
आज आप चतुरता से उलझे हुए मामले सुलझा सकते हैं। इससे आपके बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। आपके लिए दिन शुभ है। भरोसा रखें कि धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य रहेगा। आज आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है,
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (Scorpio):
आज ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (Sagittarius):
आज अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (Capricorn):
आज एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (Aquarius):
क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर कीजिएगा।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):
आज भविष्य की योजना बनाएं। पत्नी और बच्चों के साथ बातचीत करें और उनसे राय भी लें। किसी नए रिश्ते की बात हो सकती है। आप शादीशुदा हैं तो लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा।
नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
(इनपुट सोशल मीडिया से)
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More
10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More