11 October 2026 Horoscope
30 मई राशिफल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन, शनिवार
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ (Aries):
आज उन लोगों के लिए कुछ करें जो आपके लिए कुछ भी नहीं कर सकते। यक़ीन मानिए मानसिक शांति और सुकून पाने का इससे कारगर उपाय कुछ नहीं हो सकता है। अगर आज आप ख़ुद को ऊर्जाहीन महसूस कर रहे हैं तो अपने इष्टदेव की सफेद संगमरमर की मूर्ति लेकर उनकी पूजा करें।
वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Taurus):
आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे। तस्वीरें जीवन का दिलचस्प पहलू होती हैं – अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर आप पुरानी ख़ुशनुमा यादों में एक बार फिर से खो सकते हैं। मीठी रोटियां ग़रीबों में बांटना काम से उत्पन्न चिड़चड़ेपन को दूर करने में सहायक हो सकता है।
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (Gemini):
किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं।
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Cancer):
आज आपके लिए दिन काफी अच्छा है, सुबह से ही शुभ समाचार मिलेंगे l घर-परिवार, सगे-संबंधी सभी लोग आपके कार्य की तारीफ़ करेंगी l सेहत बढ़िया रहेगी। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Leo):
उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):
निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):
ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (Scorpio):
हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है। अ
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (Sagittarius):
ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता।
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (Capricorn):
अतीत को लेकर दुःखी होने या उसे भुलाने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं है, क्योंकि इससे केवल आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में गिरावट आएगी। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन ख़र्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर ख़र्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (Aquarius):
पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। इमली के पेड़ को जल से सींचने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):
उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।
नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट : यह राशिफल आपके नाम के पहले अक्षर से बताया गया है जिन जातकों को अपनी जन्म तारीख या राशि का नाम नहीं मालूम वो जातक अपने नाम के पहले अक्षर से राशिफल जान सकते है l यह राशिफल सिर्फ और सिर्फ आपके भविष्य की जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है यह सही हो हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करते
(इनपुट सोशल मीडिया से)
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More
10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More