Rashifal in Hindi Horoscope 17th May 2024 Bhavishyfal, 17 मई राशिफल : जानियें आज का आपका Horoscope, Daily Horoscope Astrology in hindi
29 मई राशिफल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन,शुक्रवार
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ (Aries):
आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। मध्यान के बाद का समय आमदनी में बढ़ोतरी कराएगा। सामाजिक सम्मान बढेगा। परिजनों एवं मित्रो के प्रति अत्यधिक दयालुता परेशानी में डाल सकती है सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें।
वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Taurus):
आज के दिन आपका स्वाभिमानी स्वभाव जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कुछ कमी ला सकता है। तर्क-वितर्क करने में आज निपुण रहेंगे अपनी मीठी बातो से किसी को भी आकर्षित कर लेंगे लेकिन व्यवसाय में तुरंत लाभ पाने की चाह ना रखे लाभ हर हाल में आवश्यकता अनुसार होगा पर धीरे धीरे ही।
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (Gemini):
गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृध्धि होगी। धन लाभ के अवसर रुक रुक कर मिलते रहेंगे इनको हाथ से ना जाने दें। संध्या के बाद मौज-शौक में वृद्धि होगी।
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Cancer):
बड़बोले पन के कारण मुसीबत में फस सकते है सतर्क रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने से आर्थिक आयोजन कर पाएंगे धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। मित्र परिजनों के साथ सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर टालेंगे। संतानों पर ध्यान दें।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Leo):
आज सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा।आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा ।
कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):
आपका आज का दिन मध्यम लाभदायक रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहने से थकान अनुभव करेंगे। सरकारी कार्यो में भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल ही जायेगी। व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी करनी पड़ेगी। कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता पा लेंगे। आत्मविश्वाश कल की तुलना में बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी।
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):
कुछ दिनों से चल रही खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है।
परिजनों के साथ संबंधो में थोड़ी खटास रहने से मन भारी होगा फिर भी शांत ही रहेगी। संध्या बाद पर्यटन मनोरंजन की योजना बनाएंगे।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (Scorpio):
आज के दिन आपकी इच्छापूर्ति होने वाली है परंतु इसके लिए दृढ़संकल्प शक्ति की अधिक आवश्यकता पड़ेगी। काल्पनिक दुनिया को छोडे लाभ-हानि आपकी मानसिकता के ऊपर निर्भर करेंगे। संकीर्णता त्याग दिल खोल जिम्मेदारी के साथ कार्य करें बेझिझक आर्थिक व्यवहार करें आगे के लिए फायदेमंद साबित होगा।
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (Sagittarius):
आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। पैसों की समस्या दोस्तों की मदद से खत्म हो जाएगी। किसी खास काम के लिए आपको दोस्तों की जरूरत पड़ेगी। मामा पक्ष से मदद मिल सकती है। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा।
astrology-in-hindi want-to-know-your-daily-horoscope 29th-May-2020 starsigns-zodiac-signs
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (Capricorn):
आज अपने मकान और जमीन संबंधी काम पूरे होंगे। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। लक्ष्य को ध्यान में रखें। सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। आपको समय पर साथ वालों की मदद मिलती जाएगी।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (Aquarius):
आज अपनी सोच और विचार में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा है। आपको धन लाभ और फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अपने निवेश पर ध्यान दें।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):
शारीरिक एवं मानसिक रूप दृढ़ता आएगी लेकिन आज आपके अनैतिक संबंधों में पड़ने अथवा इनके कारण घर मे कुछ ना कुछ कोहराम मचने की भी संभावना है। अपनी गलती ना मान बहस कर छोटे से विवाद को बढ़ाएंगे। सरकारी उलझनों से आज दूर ही रहे कल से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी तब तक धर्य धारण करें।
नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट : यह राशिफल आपके नाम के पहले अक्षर से बताया गया है जिन जातकों को अपनी जन्म तारीख या राशि का नाम नहीं मालूम वो जातक अपने नाम के पहले अक्षर से राशिफल जान सकते है l यह राशिफल सिर्फ और सिर्फ आपके भविष्य की जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है यह सही हो हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करते
(इनपुट सोशल मीडिया से)
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More
10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More