Rashifal in Hindi Horoscope 18th July 2024 Bhavishyfal
27 अप्रैल राशिफल : जानियें आज का आपका Horoscope
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ (Aries):
आज धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Taurus):
आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (Gemini):
आज का दिन राहत वाला रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा। अपनी बचकानी हरकतों से आसपास का माहौल हल्का बनाएंगे फिर भी व्यवहार ने ज्यादा चंचलता ना आने दें अन्यथा मजाक में किसी से झड़प हो सकती है। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्यान तक दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी।
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Cancer):
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी होगा।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Leo):
कार्य व्यवसाय पर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल जाएगा। महिलाये घरेलू कामो पर कम ही ध्यान देंगी। मध्यान बाद आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिजनों के साथ भविष्य का चिंतन होगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):
आज का दिन भी प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा सेहत में विकार रहने से कार्य करने में उत्साह कम ही दिखाएंगे। वात-कफ अथवा नेत्र संबंधित परेशानी पाचन शक्ति में कमी रह सकती है। कार्य व्यवसाय में भी स्थिति संघर्ष वाली रहेगी ना चाहते हुए भी भागदौड़ करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराश करने वाले मिलेंगे लेकिन निर्वाह योग्य आय के साधन जुटा ही लेंगे।
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):
आज का दिन आपका उदार स्वभाव सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रतिष्ठा दिलाएगा लेकिन उदारता केवल अपने काम निकालने के लिये ही रहेगी किसी के आनाकानी करने अथवा आपके काम के लिये मना करने पर उग्र रूप धारण कर लेंगे। व्यवसाय से मध्यान बाद धन की आमद होगी परन्तु धन के बीमारी, व्यसन अथवा अकस्मात खर्च होने पर बचत ना के बराबर ही होगी।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (Scorpio):
भाग्य पक्ष बलवान रहने पर भी कुछ न कुछ कमी अनुभव होगी। परिवार में वातावरण धार्मिक रहेगा धर्म क्षेत्र की यात्रा अथवा दान पुण्य पर भी खर्च करेंगे संध्या बाद सुखोपभोग की कामना अधिक रहेगी पिता से किसी पुरानी बात पर बहस हो सकती है धर्य का परिचय दें।
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (Sagittarius):
आज शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं।
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (Capricorn):
धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पार पा लेंगे महिलाओ का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (Aquarius):
आज सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। भावनात्मक तौर पर आप इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि आप क्या चाहते हैं।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):
आज आपके स्वभाव में आडम्बर अधिक रहेगा। सार्वजिक क्षेत्र एवं धार्मिक कार्य भी दिखावे के लिए करेंगे। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि तक ही पूजा पाठ करने के बाद भी काम ना होने पर मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घर मे किसी के गलत आचरण के कारण शांति भंग भी होगी।
नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट : यह राशिफल आपके नाम के पहले अक्षर से बताया गया है जिन जातकों को अपनी जन्म तारीख या राशि का नाम नहीं मालूम वो जातक अपने नाम के पहले अक्षर से राशिफल जान सकते है l यह राशिफल सिर्फ और सिर्फ आपके भविष्य की जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है यह सही हो हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करते
(इनपुट सोशल मीडिया से)
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More
10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More