7 मई 2024 राशिफल : जानियें कैसा होगा आज आपका दिन, मंगलवार
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ (Aries):
आज दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को ख़त्म करते हैं। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं।
वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Taurus):
आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (Gemini):
आज भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आपके जीवन में सबसे विशेष व्यक्ति – आपका जीवन-साथी – आज बीमार हो सकता है। उनका पुरा ख़याल रखें।
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Cancer):
घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ मेलजोल से काम कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Leo):
आज आप माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):
आज लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह मुफ़्त भी है और अच्छी एक्सरसाइज़ भी।
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):
आज आपके मन में शंका और उदासी के बादल छाए रहेंगे। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज वक़्त की ज़रूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आज़ादी दें। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। यह उन कुछ दिनों में से एक है, जब आपकी रचनात्मकता अपने चरम पर होगी।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (Scorpio):
आज आपका रुख़ा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं। आर्थिक लाभ- जो आज मिलने वाला था- टल सकता है।
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (Sagittarius):
आज आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। कामकाजी लोगों को हाल की उपलब्धियों के लिए सहकर्मियों से सराहना और मदद मिलेगी। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (Capricorn):
आज रचनात्मक, व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (Aquarius):
आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा ।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):
नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
(इनपुट सोशल मीडिया से)
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More
10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More