शिक्षक दिवस बधाई संदेश
Happy-Teachers-day-quotes-wishes-in-hindi-teachers-day-Hindi-Shayari-happy-teachers-day-card
शिक्षक दिवस प्रति वर्ष भारत में 5 सितंबर को मनाया जाता है। आज देश में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।
शिक्षक दिवस जिसे अंग्रेजी में टीचर्स डे(Teachers day)कहा जाता है, के दिन सिर्फ स्कूल,कॉलेज के बच्चे ही अपने टीचर्स,गुरुओं या शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा,मार्गदर्शन और मूल्यों के प्रति आभार व्यक्त नहीं करते,
बल्कि हर वह इंसान जिसने आपको जीवन जीने की शिक्षा दी हो,जीवन में सही-गलत और संघर्षों में सही मार्गदर्शन दिखाया हो,वे सभी शिक्षक दिवस के दिन श्रद्धा और आभार पाने के अधिकारी होते है।
भारत मे प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर 2022 को ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है इसके पीछे कारण है कि हमारे देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) का जन्म दिन पांच सितंबर को ही आता है। वह एक महान शिक्षक थे।
साथ ही साथ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आजाद भारत के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी बने थे।
उन्हीं के सम्मान में प्रति वर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।वर्ष 1954 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था।
बदलते वक्त के साथ आज के समय में छात्र और शिक्षक का रिश्ता भी काफी बदल चुका है। एक समय जहां शिक्षकों को आदर और सम्मान से देखा जाता था और कुछ भी पूछने से पहले परमिशन की जरुरत होती थी तो वहीं आज के समय में छात्र अपने शिक्षकों को फ्रेंड या फीलॉस्फर के रूप में देखते है।
आज का शिक्षक सिर्फ बच्चों को किताबी शिक्षा ही नहीं देता बल्कि व्यवहारिक युग में और किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए उसे कैसे अपनी सोच और व्यक्त्तित्व को निखारना चाहिए, इसकी भी शिक्षा देता है।
माता-पिता के बाद हमारे देश में अगर किसी का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है तो वह गुरु यानि शिक्षक का।
हिंदू ग्रंथों में तो शिक्षक यानि गुरु का स्थान ईश्ववर से भी ऊंचा बताया गया है। इसकी पुष्टि इस कबीर जी के इस लोकप्रिय दोहे से होती है:
“गुरु गोविंद दोउ खङे, काके लागूं पांय ।
बलिहारी गुरु आप की, गोविंद दियौ बताय ।।”
इस दोहे का अर्थ है- गुरु और भगवान, दोनों एक साथ मिल जाएं तो पहले गुरु को प्रणाम करो। कारण यह कि गुरु ने ही आपको ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग दिखाया है।
हमारे देश में तो गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बकायदा गुरु पूर्णिमा का दिन मनाया जाता है। ठीक इसी तरह पांच सिंतबर का दिन टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है।चूंकि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं और शिक्षक से बड़ा कोई मार्गदर्शक नहीं।
टीचर्स डे पर सभी लोग अपने शिक्षकों को शुभकामना संदेश देते है, उन्हें फोन करके उनका आभार व्यक्त करते है या फिर उनसे मिलने जाते है।
आप सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर भी अपने फेवरेट टीचर्स को हैप्पी टीचर्स डे कोट्स, शुभकामना संदेश(Happy-Teachers-day-quotes-wishes-in-hindi), उन्हें स्पेशल फील करवाने वाली टीचर्स डे हिंदी शायरी(teachers-day-Hindi-Shayari),हैप्पी टीचर्स डे कार्ड्स(happy-teachers-day-card) और टीचर्स डे प्रेरणादायक स्टेट्स (teachers-day-Inspirational-status) या एसएमएस भेज सकते है।
Happy-Teachers-day-quotes-wishes-in-hindi-teachers-day-Hindi-Shayari-happy-teachers-day-card
ऐसा करके आप अपने टीचर्स को एहसास दिला सकते है कि आज भी आपके मन में उनके लिए कितना आदर है और आप आज जो भी है उनकी दी हुई शिक्षा की बदौलत ही है।
शिक्षक केवल वह नहीं होता जो आपको स्कूल या कॉलेज में शिक्षा दें बल्कि हर वह शख्स जिसने आपको जिंदगी जीना, चुनौतियों से लड़ना और हार के भी जितना व हमेशा प्रत्यनशील व संघर्षशील रहना सिखाया हो, वह आपके लिए शिक्षक ही है।
आज के दिन ऐसे प्रत्येक शख्स को आप टीचर्स डे की शुभकामनाएं (Happy Teacher’s day 2022) देकर उन्हें स्पेशल फील कराएं और आदर व सम्मान दें।
Happy-Teachers-day-quotes-wishes-in-hindi-teachers-day-Hindi-Shayari-happy-teachers-day-card:
एक अच्छा अध्यापक जब जीवन के सबक सिखाता है,
तो कोई भी उसे जीवन भर नहीं मिटा सकता।
Happy Teacher’s day 2022
अगर किसी देश को भ्रष्टचार-मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो,
मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य हैं। पिता, माता और गुरु।
Happy Teacher’s day 2022
गुमनामी के अंधेरे में था, पहचान बना दिया,
दुनिया के गम से मुझे, अनजान बना दिया,
उनकी ऐसी कृपा हुई, गुरू ने मुझे एक अच्छा, इंसान बना दिया।
Happy Teacher’s day 2022
दिया ज्ञान का भण्डार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें
शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को कोटि-कोटि प्रणाम।
Happy Teacher’s day 2022
साक्षर हमें बनाते हैं
जीवन क्या है समझाते हैं
जब गिरते हैं हम हार कर तो साहस वही बढ़ाते हैं
ऐसे महान व्यक्ति ही तो शिक्षक-गुरु कहलाते हैं
Happy Teacher’s day 2022
मैंने सीखा है कि गलतियाँ भी उतनी ही अच्छी,
शिक्षक हो सकती हैं जितना कि सफलता….
Happy Teacher’s day 2022
गुरु केवल वह नहीं जो हमें कक्षा में पढ़ाते हैं
बल्कि हर वो व्यक्ति जिससे हम सीखते हैं वह हमारा गुरु है।
Happy Teacher’s day 2022
Aurbta.com wishes you Happy Teacher’s day 2022 !
Happy-Teachers-day-quotes-wishes-in-hindi-teachers-day-Hindi-Shayari-happy-teachers-day-card
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More
10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More