शुभकामनाएं

Happy Mother’s Day Wishes 2024 In Hindi-भेजें अपनों को मदर डे पर यह संदेश-रील्स-कोट्स-शॉर्ट्स-इमेज

Happy Mother’s Day Wishes 2024 In Hindi 

विश्व की प्रत्येक मां के सम्मान में मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है।

आज देशभर में रविवार, 12 मई को मदर्स डे मनाया जा (Mother’s Day 2024 today) है।

Mother’s day-जानें भारत में कब है मदर्स डे? क्यों मनाया जाता है..? क्या है महत्व..?

आधुनिक मदर्स डे (Mother’s Day) की आरंभ संयुक्त राज्य अमेरिका में 20 वीं शताब्धी की शुरूआत में अन्ना जार्विस की पहल पर हुई थी।

हालांकि विश्वभर में मदर्स डे (Mother’s Day) विभिन्न दिनों में मार्च से मई के महीने में मनाया जाता है।

भारत में मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। 

आज के दिन आप भी छोटे लेकिन अहम तरीकों से अपनी मां को खास महसूस करा सकते है।

अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, चीन, जापान और फिलिपींस में मदर्स डे 12 मई को सेलिब्रेट किया जाता है।

जबकि अरेबियन कंट्रीज में मदर्स डे 21 मार्च को मनाया जाता है। मां ईश्वर का दूसरा रूप होती है।

इसलिए हमारे देश में तो मां को ईश्वर का दर्जा दिया जाता है। इस दुनिया में सबसे ज्यादा निश्च्छल प्रेम, समपर्ण, त्याग और ममता का प्रतिरूप मां ही होती है।

मां की डांट-फटकार और सीख बच्चे को जीवन में एक काबिल इंसान बनने में मदद करती है।  मां इस दुनिया में सभी बच्चों के लिए उनकी पहली टीचर होती है, जो उन्हें जीवन जीने का सलीका सिखाती है।

नौ महीने अपने गर्भ में रखकर मां (Mother) ही हमें इस दुनिया में जन्म लेने का सौभाग्य देती है।

जीवन की आपा-धापी में हम भले ही मां को भूल जाएं लेकिन वो कभी हमें नहीं भूलती।

बुढ़ापे और बीमारी में भले ही वो हमें एहसास नहीं करा पाती कि आज भी हम उसके लिए कितने खास है लेकिन एक मां के लिए उसके हर बच्चे का महत्व होता है।

मदर्स डे पर प्रत्येक बेटा-बेटी और बहू-दामाद भी मां को स्पेशल फील कराते है। अपने बच्चों के लिए ताउम्र फिक्रमंद रहने वाली सिर्फ मां ही होती है। हमें जीवन देने वाली सिर्फ मां ही होती है।

हमारे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने वाली सिर्फ मां ही होती है। इसलिए जरूरी है कि एक दिन ऐसा हो जब हम अपनी-अपनी मां को याद करें और उन्हें सम्मानित (Happy Mother’s Day 2024 Hindi wishes-quotes) करें।

मां ने हमें जन्म दिया और उस जन्म व परवरिश की बदौलत ही आज हम अपना जीवन जी रहे है…इसके लिए मां को धन्यवाद करें।

आज मदर्स डे पर भले ही आप अपनी मां के साथ हो या दूर, उन्हें स्पेशल जरूर फील कराएं और इसके लिए अपनी मां को धन्यवाद देते हुए शुभकामना संदेश भेजें.

दिल को छू लेने वाली हिंदी शायरी, मां के लिए जज़्बाती कोट्स और और व्हाट्सएप स्टेट्स (Whatsapp status) भेंजे।

चूंकि शब्दों में वो ताकत होती है जो महंगे से महंगे गिफ्ट्स में भी नहीं हो सकती।

इसलिए आज हम मदर्स डे पर खास आपके लिए लाएं है- हैप्पी मदर्स डे के विश मैसेज (Happy Mother’s Day 2024 Hindi wishes), इमेजेस (Mother’s day quotes), कोट्स और मदर्स डे हिंदी शायरी (Mother’s day Hindi Shayari)।

इन्हें भेजकर आप अपनी मां को स्पेशल फील कराएं और कहें- हैप्पी मदर्स डे (Happy Mother’s Day 2024):

मदर्स डे शायरी

हर रिश्ते में मिलावट देखी कच्चे रंगों की सजावट देखी
लेकिन सालों साल देखा है मां को उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी
ना ममता में कभी मिलावट देखी
हैप्पी मदर्स डे

हैप्पी मदर्स डे

ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते हैं इस जहां में जिसका अंत नहीं उसे मां कहते हैं
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे 2024

रुके तो चांद जैसी है,
चले तो हवाओं जैसी है,
वह मां ही है
जो धूप में भी छांव जैसी है!
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे Photo

Happy Mother’s Day Wishes 2024 In Hindi 

हर इंसान के ज़िन्दगी में वह सबसे ख़ास होती है,
दूर होते हुए भी वह दिल के पास होती है,
जिसके सामने मौत भी अपना सर झुका दे,
वह और कोई नहीं बस माँ होती है।
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे क्वेट्स,

जिसके होने से मैं खुद को मुक्कमल मानती हूं
मेरे रब के बाद मैं बस अपनी मां को मानती हूं

हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे विशेज (Mother’s Day Wishes)

तेरे ही आंचल में निकला बचपन
तुझसे ही तो जुड़ी हर धड़कन,
कहने को तो मां सब कहते पर
मेरे लिए तो तू भगवान हैं
हैप्पी मदर्स डे

मदर्स डे शुभकामना संदेश

मां के बिना जिंदगी वीरान होती है
तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है
जिंदगी में मां का होना जरूरी है
मां की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है

मदर्स डे वालपेपर्स,

मां का महत्व दुनिया में कम हो नहीं सकता, मां जैसा दुनिया में कुछ हो नहीं सकता

मदर्स डे REELS

चलती फिरती आंखों से अजां देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी है, माँ देखी है

मदर्स डे Shorts

एक हस्ती जो जान है मेरी, जो जान से भी बढ़कर शान है मेरी रब हुक्म दे तो कर दूं सजदा उसे, क्योंकि वह कोई और नहीं, मां है मेरी

Happy Mother’s Day Wishes 2024 In Hindi 

Boss

Share
Published by
Boss

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 24 July 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 24 July 2026 : आज का राशिफल 24 जुलाई 2026 पढ़ें। मेष,… Read More

20 hours ago

Aaj Ka Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानिए आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 23 July 2026 पढ़ें। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12… Read More

2 days ago

Aaj Ka Rashifal 18 July 2026 का राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 18 July 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। मेष से मीन तक सभी 12… Read More

7 days ago

Daily Horoscope 14 May 2026 का राशिफल पढ़ें—क्या कह रहे हैं आपके ग्रह-नक्षत्र?

Daily Horoscope 14 May2026 का राशिफल पढ़ें—क्या कह रहे हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानें आज का… Read More

2 months ago

Daily Horoscope 8 May 2026 : इन 3 राशियों की किस्मत खुलने वाली है, क्या आप हैं शामिल?

Daily Horoscope 8 May 2026 का राशिफल जानिए—किन राशियों को मिलेगा फायदा और किन्हें रहना… Read More

3 months ago

Daily Horoscope 7 May 2026 : आज किस पर मेहरबान हैं ग्रह? जानिए आपका दिन कैसा रहेगा!

Daily Horoscope 7 May 2026 का राशिफल पढ़ें और जानें आपकी राशि के लिए आज… Read More

3 months ago