मोटिवेशन कोट्स हिंदी
Suvichar-in-hindi-good morning quotes-inspirational-motivational-quotes in hindi-tuesday-thought-of-the-day
क्यों हम भरोसा करें गैरों पर
जबकि हमें चलना है अपने ही पैरों पर ।
तुमको गिराने की लाख साजिशें करे कोई
पर तुम संभल कर तो देखो
तुम्हारी रौशनी से होगा रौशन जमाना
कभी चिरागों की तरह जलकर तो देखो ।
बुलंद हो हौसला तो मुट्ठी में हर मुकाम है,
मुश्किलें और मुसीबतें तो ज़िंदगी में आम हैं,
ज़िंदा हो तो ताकत रखो बाज़ुओं में लहरों के खिलाफ तैरने की,
क्योंकि लहरों के साथ बहना तो लाशों का काम है ।
तूफान में ताश का घर नहीं बनता,
रोने से बिगड़ा मुकद्दर नहीं बनता,
दुनिया को जीतने का हौसला रखो
एक हार से कोई फ़क़ीर और
एक जीत से कोई सिकन्दर नही बनता ।
अर्जुन सा निशाना रख मन में।
न कोई बहाना रख मन में,
जो लक्ष्य सामने है, बस
उसी पर अपना ठिकाना रख।
बिना दर्द के आँसू बहाए नहीं जाते
बिना प्यार के रिश्ते निभाए नहीं जाते
ज़िन्दगी में एक बात याद रखना
किसी को रुला के अपने सपने सजाये नहीं जाते ।
जीतूँगा मैं, यह खुद से वादा करो
जितना सोचते हो, कोशिश उससे ज़्यादा करो
तकदीर भी रूठे पर हिम्मत न टूटे
मजबूत इतना अपना इरादा करो ।
Suvichar-in-hindi-good morning quotes-inspirational-motivational-quotes in hindi-tuesday-thought-of-the-day
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More
10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More