Independence-Day-shayari 2024
Happy-Independence-Day-India-wishes-in-Hindi-Desh-bhakti-shayari-Quotes-Shorts
आज भारत अपनी आज़ादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस(78th Independence Day India)धूमधाम से मना रहा है।
15 अगस्त 1947(15 August)को देश ब्रिटिश हुकुमत की तानाशाही और गुलामी से आजाद हुआ था।
तभी से भारत हर वर्ष 15 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस(Independence-Day)के रूप में मना रहा है।
आजाद देश की में सांस लेना कैसा होता है यह हम सभी को बचपन से पता है लेकिन अपने ही देश में बाहर से आएं अंग्रेजों की गुलामी के साथ रहना और बर्दाश्त करना कितना अपमानजनक होता है।
इसका एहसास केवल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने ही किया है।
आज हम जिस आजाद भारत की फिज़ा में सम्मानजनक सांस ले रहे है। उसके लिए सैंकड़ों,हजारों वीरो,स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान की है और तब जाकर हमें आज का दिन यानि स्वतंत्रता दिवस नसीब हुआ है।
इसलिए हमारा फर्ज है कि हम अपने देश की आन-बान शान बनाएं रखें और हमें विरासत में मिली इस स्वतंत्रता का सम्मान करे।
आज से 78 वर्ष पूर्व भारत 15 अगस्त 1947 को गुलामी की बेड़ियां तोड़कर आजाद हुआ और आज के दिन स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल-किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न को देशवासियों संग मनाया।
तभी से प्रतिवर्ष भारत के प्रधानमंत्री लाल-किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते है और देश को स्वतंत्रता दिवस(Independence Day Speech)पर संबोधित करते है।
15 अगस्त से एक दिन पहले स्कूलोैं,कॉलेजों और सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के जश्न पर देश की सभी सरकारी इमारतों को तिरंगे के रंग से लाइटें लगाकर जगमगाया जाता है।
आज 15 अगस्त 2024(Independence Day 2024)की वो खास सुबह है जो हमें स्वतंत्र देश में जन्म लेने का गौरव प्रदान करती है। आज का सूरज आजादी का सूरज है।
इस अवसर पर आप भी अपने दोस्तों,रिश्तेदारों,परिचितों और करीबियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस(Independence-Day-India)के शुभकामना संदेश भेजें और आजादी का जश्न हर्षोउल्लास से मनाएं।
इसलिए आज 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हम खासतौर से आपके लिए लाएं है भारत की आजादी को नमन करते बधाई संदेश(Happy-Independence-Day-India-wishes-in-Hindi),देशभक्ति से सराबोर हिंदी शायरी(Desh-bhakti-shayari),कोट्स(Happy-Independence-Day-Quotes)और इमेजेस(15-august-2024-Images),इन्हें भेजकर आप भी अपने प्रियजनों को कहें-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं(Happy Independence Day 2024):
नाक़ूस से ग़रज़ है न मतलब अज़ां से है
मुझ को अगर है इश्क़ तो हिन्दोस्तां से
इस देश के लाल हैं हम,
दुश्मन के लिए काल हैं हम,
मौत से हम कभी डरते नहीं,
क्योंकि इस वतन के रखवाले हैं
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी
कलम रुकेंगी नही, कलम झुकेगी नही !!
सच को उठाएंगे , झूठ को गिराएंगे ।
धर्म को छोड़कर , देश को बचाएंगे ।।
एकता बनाएंगे, अनेकता को मिटाएंगे ।
बाकी रंग छोड़कर, तिरंगा फहराएंगे ।।
वतन है मेरा सबसे महान
प्रेम सौहार्द का दूजा नाम
न इंतिज़ार करो इनका ऐ अज़ा-दारो
शहीद जाते हैं जन्नत को घर नहीं आते
Happy Independence Day
बुझा है जिस आंगन का चिराग
उस घर की दिवारे भी रोयी हाेगी,
खोया है जिन मांओ ने लाल अपना
न जाने वो माये कैसे सोयी होंगी
Happy Independence Day
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More
10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More