Rashifal in Hindi Horoscope 19th May 2024 Bhavishyfal, 19 मई राशिफल : जानियें आज का आपका Horoscope, Daily Horoscope of the month May 2024
Rashifal in Hindi Horoscope 19th May 2024 Bhavishyfal
19 मई 2024 राशिफल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन,
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ (Aries):
आज अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा।
वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Taurus):
आज आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (Gemini):
अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।
Rashifal in Hindi Horoscope 19th May 2024 Bhavishyfal
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Cancer):
किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (Leo):
वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत कठिन लगता है और आज का दिन कुछ-कुछ ऐसा ही लग सकता है। किसी अनचाहे मेहमान के आने से आपका दिन बेकार गुज़रने की सम्भव है। सोशल मीडिया पर ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त गुज़ारना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी अच्छा नहीं है।
कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी को लंबे समय तक कोई सरप्राइज़ नहीं देते हैं, तो आप परेशानियों को न्यौता दे रहे हैं। परिवार जीवन का अभिन्न अंग होता है। आज अपने परिवार के साथ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं।
Rashifal in Hindi Horoscope 19th May 2024 Bhavishyfal
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):
आज -अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। लेकिन ज़रूरत दूसरों में बदलाव लाने की नहीं, बल्कि ख़ुद में बदलाव लाने के लिए ईमानदार कोशिश करने की है। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (Scorpio):
आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है।मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे (Sagittarius):
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी को लंबे समय तक कोई सरप्राइज़ नहीं देते हैं, तो आप परेशानियों को न्यौता दे रहे हैं। परिवार जीवन का अभिन्न अंग होता है।
Rashifal in Hindi Horoscope 19th May 2024 Bhavishyfal
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (Capricorn):
आज का दिन आपके लिए शुभ है,नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (Aquarius):
आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में न बहें। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। संपत्ति से संबंधित चर्चा आज के लिए टाल दें। वाहन चलाते समय ध्यान सतर्कता बरतें। आज जलाशयों से दूर रहें। आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान देंगे।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):
आज ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें।
Rashifal in Hindi Horoscope 19th May 2024 Bhavishyfal
नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट : यह राशिफल आपके नाम के पहले अक्षर से बताया गया है जिन जातकों को अपनी जन्म तारीख या राशि का नाम नहीं मालूम वो जातक अपने नाम के पहले अक्षर से राशिफल जान सकते है l यह राशिफल सिर्फ और सिर्फ आपके भविष्य की जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है यह सही हो हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करते
(इनपुट सोशल मीडिया से)
Diwali Wishes 2026: रोशनी के त्योहार दिवाली पर अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को भेजें… Read More
नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More
14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More
नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More
12 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के दूसरे दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए… Read More
11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More