आपका राशिफल

17 मई राशिफल : जानियें आज का आपका Horoscope

Rashifal in Hindi Horoscope 17th May 2024 Bhavishyfal

17 मई 2024 राशिफल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन,

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  (Aries):

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा।चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। 

वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (Taurus):

पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है – वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे।

मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह  (Gemini):

दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं।

Rashifal in Hindi Horoscope 17th May 2024 Bhavishyfal

कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (Cancer):

आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (Leo):

प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। मुमकिन है कि यह आपके वैवाहिक जीवन के सबसे ख़राब दिनों में से एक हो। आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है।

कन्या – ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo):

आज सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें। जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान करते हैं। अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फ़िल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।

Rashifal in Hindi Horoscope 17th May 2024 Bhavishyfal

तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (Libra):

आज सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। भावनात्मक तौर पर आप इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि आप क्या चाहते हैं।

वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  (Scorpio):

आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे।

धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  (Sagittarius):

आज अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।

Rashifal in Hindi Horoscope 17th May 2024 Bhavishyfal

मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (Capricorn):

आज व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।

कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा  (Aquarius):

आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (Pisces):

आज बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों।

Rashifal in Hindi Horoscope 17th May 2024 Bhavishyfal

नोट- सभी फलादेश चंद्रराशि नामराशि अनुसार हैं।
जन्मदिन और सालगिरह
आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

नोट : यह राशिफल आपके नाम के पहले अक्षर से बताया गया है जिन जातकों को अपनी जन्म तारीख या राशि का नाम नहीं मालूम वो जातक अपने नाम के पहले अक्षर से राशिफल जान सकते है l यह राशिफल सिर्फ और सिर्फ आपके भविष्य की जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है यह सही हो हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करते 

(इनपुट सोशल मीडिया से)

Rashifal in Hindi Horoscope 17th May 2024 Bhavishyfal

Boss

Recent Posts

Navratri Morning Thought : नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप भी नहीं जानते

नवरात्रि की चौथी सुबह खुद से कहिए—आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी… Read More

6 days ago

14 October 2026 Horoscope : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत? मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल

14 October 2026 Horoscope राशिफल : नवरात्रि के चौथे दिन किस राशि की बदलेगी किस्मत?… Read More

6 days ago

Navratri Morning Thought : नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता हूं?

नवरात्रि की दूसरी सुबह खुद से पूछिए—क्या मैं अपने लक्ष्य के लिए इतना धैर्य रखता… Read More

1 week ago

11 October 2026 Horoscope : आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से किस राशि की बदलेगी किस्मत?

11 October 2026 Horoscope: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, मां शैलपुत्री की कृपा से… Read More

1 week ago

Morning Thought Today : आज पुरानी यादों को सम्मान से विदा कीजिए, कल नई शुरुआत है |

10 अक्टूबर 2026 के Morning Thought में पढ़ें सर्वपितृ अमावस्या की भावनात्मक सीख—अतीत का सम्मान… Read More

1 week ago